पप्पू यादव ने कहा तीन साल में बदल देंगे बिहार

0
364

-कोरंटाइन हो गया पक्ष और विपक्ष, जनता की सेवा कर रहे हैं हम
बक्सर खबर। जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आज बक्सर में विधान सभा चुनाव का जैसे बिगुल फूंक दिया। राजनीतिक सभा कर उन्होंने सत्ता व विपक्ष दोनों को चुनौती दी। कहा कोरोना के नाम पर पक्ष और विपक्ष दोनों कोरंटाइन हो गए हैं। मैं हूं जो आपके बल पर सीधे फ्रंट पर खड़ा हूं। किसी को देखना हो तो चलकर देख लें। हम बाढ़ प्रभावित इलाके में किस तरह लोगों की सेवा कर रहे हैं।

लॉकडाउन में अब तक हमने लोगों की मदद के लिए करोड़ो रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कराएं हैं। अगर प्रदेश की जनता ने हमारा साथ दिया। तो हम तीन वर्ष में बिहार बदल देंगे। कोई बाहर काम करने नहीं जाएगा। हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कोई बेटी-बहन की तरफ आंख उठाकर नहीं देखेगा। अगर मैं वादे पर खरा नहीं रहा तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा। इस तरह के तमाम दावे उन्होंने ब्रह्मपुर विधानसभा के चक्की में कहीं।

हालांकि कार्यक्रम को जन संवाद का नाम दिया गया था। जहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत चक्की के जिला पार्षद और पार्टी के जिलाध्यक्ष परामानंद यादव ने किया। इस दौरान संगठन का विस्तार भी हुआ। जिसमें लोकगीत गायक ओम प्रकाश बिरहिया को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भोजपुरी के मशहूर गायक विष्णु ओझा को इसी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया। मौके पर पूर्व विधायक रामचन्द्र यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अक्षयबर यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here