स्व. शशि कुमार यादव की 20वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

0
216

वक्ताओं ने उनके समाजिक न्याय के संघर्षों को किया याद, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत                            बक्सर खबर। शहर के ऐतिहासिक किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर रविवार को प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, नेता एवं अधिवक्ता स्वर्गीय शशि कुमार यादव की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। सभा के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह रहे। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, पूर्व सदर विधायक हृदय नारायण सिंह, राजपुर मुखिया अनिल सिंह, अधिवक्ता गणपति मंडल, राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू यादव, जिला मीडिया प्रभारी हरेन्द्र सिंह यादव, बैजनाथ सिंह, सुशील यादव, ओम जी यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. शशि कुमार यादव सामाजिक न्याय के सशक्त योद्धा थे। उन्होंने दलित, शोषित और वंचित समाज की आवाज को बुलंद करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके सिद्धांत और कार्यशैली आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता गणपति मंडल ने की, जबकि संचालन निरंकारी जी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में दीपक यादव, चंदन यादव, वार्ड पार्षद राहुल यादव, नंदन यादव, उदित सम्राट, सिकरौल पंचायत के मुखिया मनोज यादव, बबन सिंह कुशवाहा, श्याम प्रकाश सिंह, दीनानाथ ठाकुर, सुरेश प्रसाद जायसवाल, सामीम अंसारी, रामाशंकर सिंह कुशवाहा, तुफानी सिंह, सिकंदर सिंह, वार्ड पार्षद चक्रवती चौधरी, अख्तर अह्वान, विझौरा मुखिया पिंटू कुमार, मनजी यादव, संजय कुमार सिंह, सरपंच पूजा कुमारी (चौसा) एवं विशाल कुमार का योगदान सराहनीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here