नेशनल खो-खो में चमकी सोनम, डीएम ने किया सम्मानित

0
1

फाउंडेशन स्कूल की छात्रा ने बिहार टीम का किया प्रतिनिधित्व                                                             बक्सर खबर। शहर के गुरुदास मठिया स्थित फाउंडेशन स्कूल की छात्रा सोनम मौर्य को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शनिवार को जिलाधिकारी साहिला ने सम्मानित किया। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी निहारिका छवि भी मौजूद रहीं। सोनम मौर्य का चयन अंडर-14 बालिका वर्ग की बिहार खो-खो टीम में हुआ था। उन्होंने राजस्थान के केकड़ी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया। जिलाधिकारी ने छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

फाउंडेशन स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष फरवरी माह में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के चार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में बिहार टीम की ओर से भाग लिया। इससे विद्यालय परिवार और जिले में खुशी का माहौल है। विद्यालय के अमित कुमार और अमन कुमार ने अंडर-14 बालक वर्ग में गुजरात के सूरत में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं हर्षित चौबे ने अंडर-17 वर्ग में बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण ने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। खेल के क्षेत्र में बच्चों को बेहतर अवसर और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाड़ियों की सफलता में कोच इमरान खान, सुनील तिवारी और सरदार सिंह की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here