रोटेरियंस ने रक्तदान कर दिया जीवनदान का संदेश

0
22

20 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित                               बक्सर खबर। शहर के सिविल लाइन स्थित रोटरी भवन में शनिवार को रोटरी क्लब द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं ने मानवता और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान ‘रक्तदान’ महादान का संदेश भी दिया गया। रक्तदान करने वालों में डॉ. दिलशाद आलम, मनीष पांडेय, एसएम साहिल, मनोज वर्मा, मंजेश केसरी, अनिल जायसवाल, गोपाल केसरी, रियासत अली, राहुल कुमार, सोनू वर्मा, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह एवं अन्य शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को रक्तदाता सम्मान प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पीडीजी डॉ. सीएम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत कर स्मृति कप प्रदान किया। अतिथियों ने क्लब के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।

रक्त संग्रहण का कार्य रेड क्रॉस की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस दौरान तकनीकी टीम ने रक्तदाताओं की जांच एवं रक्त संग्रह की प्रक्रिया को सुरक्षित ढंग से पूरा किया। अपने संबोधन में अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब बक्सर भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। समापन अवसर पर रक्तदान के स्वास्थ्य लाभ और सामाजिक महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई। अंत में सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, रेड क्रॉस टीम और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में दीपक अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह, निर्मल कुमार सिंह, मनोज जी, रोहतास गोयल, कृष्णानंद सिंह, प्रदीप जायसवाल, डॉ मनीष पांडेय, मनोज वर्मा, राजेश केसरी, अनिल जायसवाल, गोपाल केसरी, मंजेश केसरी, विवेक केसरी, परशुराम वर्मा, सोनू वर्मा, राहुल कुमार, प्रिंस जायसवाल, राजा बाबू, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, विजय मानसिंहका, कुमार सागर सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here