कैंब्रिज के तीन छात्रों ने उत्तीर्ण की जे ई ई एडवांस की परीक्षा

0
365

-इन छात्रों को मिले पांच हजार के आगे वाली रैंक
बक्सर खबर। जे ई ई एडवांस के रिजल्ट जारी हो गए है। बक्सर के अनेक छात्र इसमें सफल हुए हैं। इस कड़ी में कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बक्सर के तीन छात्रों का चयन आई० आई० टी०, बी० टेक० कोर्स के लिए हुआ है।  इसमें आदर्श उपाध्याय को 5011 रैंक, रियार्थ रचित को 5040 रैंक तथा अंश कुमार त्रिपाठी को 5873 रैंक प्राप्त हुआ है।  देश के सर्वश्रेष्ठ बी.टेक.संस्थानों में इन छात्रों के चयन से पूरे विद्यालय-परिवार में हर्षोल्लास व्याप्त है।

ज्ञात हो कि जे०ई०ई० (मेन्स) उत्तीर्ण करने के पश्चात इन छात्रों द्वारा द्वितीय चरण की परीक्षा जे० ई० ई० (एडवांस) उत्तीर्ण करना अत्यंत गौरव की बात है। विद्यालय-निदेशक डा० मोहन चौबे ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम बच्चों के निरंतर एवं कड़े परिश्रम का फल है। ये बच्चे विद्यालय में भी अत्यंत मेधावी छात्र रहे हैं।इन बच्चों को उनकी सफलता पर एग्जीक्यूटिव प्राचार्य बी० एस० राव, प्राचार्य एम० के० चौबे, उपप्राचार्य-द्वय कृष्ण कांत ओझा एवं धर्मवीर दुबे तथा अन्य तमाम शिक्षकों ने बधाईयां दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here