विभिन्न कमेटियों के कार्यों की समीक्षा और चुनावी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रखेंगे सीधी नजर बक्सर खबर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जन सुराज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने युवा नेता तथागत हर्षवर्धन को प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, तथागत हर्षवर्धन को प्रदेश मुख्यालय, संसदीय क्षेत्र प्रभारियों तथा विधानसभा चुनाव प्रबंधन कमेटियों के बीच समन्वय स्थापित करने का दायित्व दिया गया है।
उन्हें विभिन्न कमेटियों के कार्यों की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। साथ ही चुनावी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर नजर रखने का कार्य भी करेंगे। पार्टी द्वारा नियुक्ति की प्रतिलिपि सभी संबंधित प्रभारियों और चुनाव प्रबंधन कमेटियों को भेज दी गई है। राजनीतिक जानकार इस फैसले को विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक मजबूती की रणनीति के रूप में देख रहे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय और चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए तथागत हर्षवर्धन पर भरोसा जताया है।
































































































