-उद्घाटन के मौके पर मिल रही है आकर्षक छूट
बक्सर खबर। शहर के जासो रोड गोलंबर के पास लक्मे का सैलून खुल गया है। यह खास तरह का बेस्ट ब्यूटी सेंटर है। जिसमें विश्व स्तर के वैज्ञानिक तौर पर परखे गए प्रोडक्ट के साथ महिलाओं और पुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्स और फेशियल की सुविधा उपलब्ध है। लक्मे जो पूर्व से देश का ख्याति प्राप्त ब्रांड है। उसने शहर की जरूरत को देखते हुए यहां के बाजार में अपने सेंटर खोलने की अनुमति दी है। इसके प्रोपराइटर प्रदीप केसरी के भाई मनीष केसरी ने बताया हम लोगों ने स्थानीय लोगों की जरूरत को बाजार में विश्वसनीयता की नई परंपरा विकसित करने के लिए यह केन्द्र खोला है।
फिलहाल हमारे यहां कोरियन फेशियल से लेकर नैनो प्लास्टिया, नेचुरल ट्रांसफॉर्मेशन, विशेष की देखरेख में स्किन के हिसाब से बेहतर सुविधा उपलब्ध है। अगर आप हमारी सुविधाओं से रूबरू होना चाहते हैं तो यहां आकर स्थिति का अवलोकन कर सकते हैं। यह सैलून जासो रोड में गोलंबर से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित है। उद्घाटन का पारंपरिक कार्य राजेन्द्र केसरी (प्रोपराइटर मां कामाख्या एग्रो राइस मिल) और उनकी धर्मपत्नी सीता देवी ने पूर्ण किया। मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद मीना सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। (विज्ञापन हित की खबर)
































































































