-सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान
बक्सर खबर। युवक को कुछ लोगों ने बड़ी बेरहमी से पीटा। कुछ ने तो मानवता का भी ख्याल नहीं रखा। उसे सबके सामने नंगा कर दिया। और शरीर के हर हिस्से पर इतना मारा की गहरे निशान उभर आए। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बात पुलिस तो पहुंची तो पीड़ित के पास कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस पहुंची और उसका बयान दर्ज किया। एक जून को इसकी प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसमें आठ लोगों को नामजद किया गया। सूचना के अनुसार दो जून को एक आरोपी रविन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना 30 मई की बताई जा रही है। प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित राहुल 30 मई की शाम कृष्णाब्रह्म से अपने गांव पैदल जा रहा था। शाम के समय हो चला था। तभी नाटा डेरा के समीप कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। और मारपीट करने लगे। विरोध किया तो उसे मार कर जख्मी कर दिया। घायल की पहचान पर पुलिस ने गोलू यादव, छोटू यादव, मनोज यादव समेत आठ को नामजद किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सभी नामजद नाटा डेरा के ही निवासी हैं। वहीं आमजन में चर्चा है। घटना की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने नाटा डेरा गया था। गांव के युवकों की नजर उस पर पड़ी। उन लोगों ने युवक को दबोच लिया। और उसके साथ वैसे किया जो कानून की नजर में अपराध है।

































































































