चौसा स्टेशन के समीप पटरी पर मिला युवक का शव

0
282

– नहीं हो सकी है पहचान, दुर्घटना की जताई जा रही संभावना
बक्सर ,खबर। चौसा रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की देर शाम डाउन लाइन पर युवक का शव देखा गया। सूचना मिलते ही स्टेशन पर तैनात कर्मी हरकत में आए। जाकर देखा तो युवक मृत पड़ा है। इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गई। शव को ट्रैक से हटाया गया। ताकि रेल का परिचालन हो सके। रेल पुलिस पहुंची तो जांच की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सबसे पहले उसकी पहचान का प्रयास किया गया। कौन है, कहां से आया, क्या यह दुर्घटना है। इन विषयों पर जांच कर रही रेल पुलिस ने यह पाया कि यह किसी ट्रेन से गिर गया प्रतीत हो रहा है।

लेकिन, सबसे बड़ी अड़चन उसकी पहचान है। क्योंकि बगैर उसके यह पता नहीं लग पाएगा। वह यहां कैसे आया, कहीं आस-पास काम तो नहीं करता। इन सवालों का रेल पुलिस जवाब तलाश कर रही है। लेकिन, इस बीच यह भी सवाल लोगों के जेहन में कौंध रहा है। अगर ट्रेन से गिरा होगा तो पटरी के पास शव कैसे आया। कहीं उसे तो दूर जाकर गिरना चाहिए। कुछ लोगों का तर्क था, ऐसा भी हो सकता है। अप लाइन की ट्रेन से गिरा हो और डाउन लाइन के समीप आ गया हो। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया, युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के आस-पास रही होगी। इस मामले में जो अपडेट आएंगे, उस पर हमारी नजर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here