-सदर प्रखंड के गोसाइपुर में हुआ पूज्य स्वामी जी का आगमन
बक्सर खबर। सदर प्रखंड के गोसाइपुर गांव में गुरुवार को पूज्य जीयर स्वामी जी का कुछ समय के लिए आगमन हुआ। यहां पिछले छह दिनों से श्रीमदभागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ चल रहा है। शुक्रवार को इसका समापन होगा। जहां बैकुंठ नाथ स्वामी जी महाराज कथा कह रहे हैं। इसी क्रम में श्रद्धालुओं के आग्रह पर पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज गुरुवार की दोपहर यहां पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को कथा का महत्व बताते हुए कहा, मन को स्वक्ष करती है। और संस्कार व संस्कृति का संवर्द्धन करती है। पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज का आज गुरुवार को
जिले के कृष्णाब्रह्म थाना के चना-भरीयार गांव में भी कुछ समय का कार्यक्रम तय था। वहां मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह में भी पूज्य स्वामी जी कुछ समय के लिए शामिल हुए। एकत्र भक्तों को उपदेश देने के उपरांत बक्सर मुख्यालय से सटे गोसाईपुर में आगमन हुआ था। यहां से पूज्य स्वामी जी महाराज पीरो के समीप स्थित बेरई गांव चले गए। जहां अगले तीन दिनों तक भागवत कथा का प्रवचन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया गोसाइपुर निवासी मंटू उपाध्याय ने अपने माता-पिता के लिए श्रीमद्भागवत का आयोजन कराया था। इसी कड़ी में गांव के भक्तों को उनके दर्शन हुए।

































































































