-सीआरपीएफ ने मिला था सेवा के दौरान बहादुरी के लिए मेडल
बक्सर खबर। सीआरपीएफ में सेवा दे चुके वीर सपूत परशुराम (75 वर्ष) का शुक्रवार को निधन हो गया। नगर के सोहनीपट्टी निवासी इन वीर जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए 114 रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ी कोइलवर की टुकड़ी बक्सर आई। पूरे सैनिक सम्मान के साथ उन्हें चरित्रवन के मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। सूचना के अनुसार परशुराम सीआरपीएफ में बतौर इंस्पेक्टर कार्य करते हुए वीरता का प्रदर्शन किया था। जिसके लिए सेना ने उन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया था।
उनकी बहादुरी का सम्मान करते हुए सेवानिवृत होने के बाद भी निधन पर कंपनी की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम समय में सलामी के साथ विदा किया। यहां पहुंची सीआरपीएफ से जुड़ी रैफ टीम के कमांडर ओम प्रकाश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कमांडेंट अश्विनी कुमार झा ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की। परिजनों ने बताया परशुराम जी के दो पुत्र आज भी सीआरपीएफ में तैनात हैं। उनमें से एक मणिपुर और दूसरे असम में सेवा दे रहे हैं।
































































































