‌‌‌ बैंक जा रहे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

0
921

-डुमरांव – बिक्रमगंज मार्ग पर हुई दुर्घटना, पेड़ से टकराई बाइक
बक्सर खबर। घर से बैंक जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। वह उछल कर दूर जा गिरा। लोग उसे अस्पताल ले गए। लेकिन, उपचार के दौरान उनसे दम तोड़ दिया। दुर्घटना मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे के लगभग डुमरांव थाना के निर्भय कोल्ड स्टोरेज के समीप हुई। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम आलोक कुमार सिंह (25 वर्ष) था। वह मुरार थाना के अमसारी गांव निवासी हरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना सिंह का पुत्र था।

इसकी सूचना मिलते ही परिजन डुमरांव अस्पताल पहुंचे और बेटे का शव देख फफक पड़े। स्थानीय लोगों ने बताया आलोक घर से बैंक जा रहा था। डुमरांव शहर से पहले निर्भय कोल्ड स्टोर के समीप एक लाइन से बालू लदे ट्रक कतार में खड़े थे। यह युवक जैसे ही ट्रक के समीप पहुंचा। सामने से एक वाहन आ गया। उससे बचने के प्रयास में इसने बाइक को दूसरी तरफ घुमाया। लेकिन, बाइक की गति तेज थी। वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। युवक वहीं लहूलुहान हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here