-महदह की टीम बनी उपविजेता, संतोष निराला ने किया उद्घाटन
बक्सर खबर। इटाढ़ी प्रखंड के चिलहर गांव में रविवार की रात क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। महदह की टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैरी की टीम ने छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाकर प्रतियोगिता जीत ली। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कुल आठ टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उद्घाटन राजपुर के विधायक पूर्व मंत्री संतोष निराला ने किया।
इस दौरान संदेश के विधायक राधा चरण सेठ, चिलहर के मुखिया टूनटून सिंह, पैक्स अध्यक्ष सह युवा नेता संटू सिंह आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विजेता व उपविजेता को पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर जितेन्द्र सिंह, डॉक्टर एके सिंह, उत्तम यादव, टुना राम, राघवेन्द्र उज्जैन, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना चौबे आदि शामिल हुए।

अध्यक्ष दीपक सिंह व गोलू सिंह आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आयोजन में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में युवा व खेल प्रेमी मैदान में एकत्र हुए और सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

































































































