तनिष्क में मदर्स डे सेलिब्रेशन: महिलाओं को उपहार देकर बनाया दिन खास

0
18

पुराने सोने के एक्सचेंज पर 100% वैल्यू और शुद्धता जांच की मुफ्त सुविधा, विवाह सीजन के लिए विशेष छूट का ऐलान                                                                     बक्सर खबर। मातृ दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित तनिष्क स्टोर परिसर में महिलाओं के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माताओं और महिलाओं को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और ग्राहक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान परिवार और समाज निर्माण में माताओं की भूमिका की सराहना की गई। स्टोर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उन्होंने कहा कि माताएं परिवार और समाज की आधारशिला हैं। उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तनिष्क महिलाओं की पसंद और आधुनिक फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखकर आकर्षक ज्वेलरी डिजाइन उपलब्ध कराता है। गुणवत्ता और विश्वसनीयता के कारण ब्रांड की अलग पहचान है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को कैरट मीटर से आभूषणों की शुद्धता जांचने की सुविधा दी जाती है। पुराने आभूषणों पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बाजार से खरीदी गई 9 कैरेट से अधिक शुद्धता वाली ज्वेलरी पर भी विशेष एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पुराने सोने से गोल्ड कॉइन लेने पर इस माह कोई कटौती नहीं की जा रही है।

स्टोर प्रबंधन ने बताया कि ज्वेलरी की क्लीनिंग, पॉलिशिंग और शुद्धता जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। विवाह सीजन को देखते हुए गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर विशेष छूट भी दी जा रही है। अंत में ग्राहकों से विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here