एटीएम बदल 40 हजार की गठी, शिकायत दर्ज

0
48

– लेनदेन में असावधानी बनी धोखाधड़ी का कारण
बक्सर खबर। एटीएम में निकासी करने गए व्यक्ति को वहां खड़े दूसरे युवक ने चूना लगा दिया। इस बात का एहसास लूट चुके व्यक्ति को तब हुआ। जब उनके मोबाइल पर 40 रुपये की निकासी का संदेश आया। वै भौंचक रह गए, निकासी तो हुई नहीं यह कैसे हो गया। जब अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो ज्ञात हुआ। यह तो दूसरा कार्ड है, अपनी शिकायत लेकर वे कई दिन तक बैंक के चक्कर लगाते रहे। लेकिन, जब वहां से बात नहीं बनी तो इसकी लिखित शिकायत मंगलवार (2जून) को नावानगर थाने में दर्ज कराई। पीड़ित हरिद्वार प्रसाद नावानगर थाना के ही

रुपसागर गांव के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया, 28 मई की शाम साढ़े छह बजे वे नावानगर बाजार रुपये निकालने के लिए ही आए थे। बाजार में पीएनबी का एटीएम है, वहां निकासी के लिए गए। लेकिन, दो-तीन मर्तबा पिन डालने के बाद भी निकास नहीं हुई। एक दूसरा युवक जो वहां मौजूद था। उसने मदद का प्रयास किया। लेकिन, जब निकासी असफल हुई तो उसने कार्ड वापस थमा दिया। यहीं उनसे चुक हुई और वे ठगी को भांप नहीं सके। बैंक गए तो वहां सलाह दी गई। एटीएम में कैमरा लगा होता है। आप पुलिस से मदद लें, इससे युवक की पहचान हो जाएगी। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here