‌‌‌पप्पू यादव समेत लॉकडाउन उल्लंघन में 18 नामजद

0
868

-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी दर्ज हुई प्राथमिकी
बक्सर खबर। चक्की के लक्ष्मणडेरा में सोमवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सभा की। लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना कर ऐसा किया गया। इस आरोप में उनके खिलाफ भरिया ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सोमवार की रात ही पूरी कर ली गई। एसपी यूएन वर्मा के अनुसार कुल 18 लोगों को इसमें नामजद किया गया है।

वहीं 200 अज्ञात ग्रामीणों को भी आरोपी बनाया गया है। ऐसा होना तय माना जा रहा था। क्योंकि लॉकडाउन के तहत किसी भी तरह के राजनीतिक आयोजन की मनाही है। बावजूद इसके वहां सभा हुई। उन्होंने मंच से भाषण भी दिया। बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। जिससे सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हुआ। प्रशासन ने साक्ष्य के तौर पर फोटो और वीडियो को इस मामले का आधार बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here