आज अष्टमी को मिले 80 पॉजिटिव

0
3208

-जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1959
बक्सर खबर । आज 11 अगस्त को जिले में कुल 80 पॉजिटिव रोगी मिले हैं। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गयी सूचना के अनुसार अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1959 हो गई है। यह संख्या बहुत जल्द दो हजार तक पहुंच जाएगी। जिस रफ्तार से मरीज मिल रहे हैं। लेकिन, अच्छी बात यह है कि 1001 से ज्यादा मरीज पहले ही स्वस्थ्य हो चुके हैं।

सर्वाधिक मरीज इटाढ़ी बड़का गांव में मिले हैं। जिनकी संख्या 18 है। वहीं बक्सर शहर के रामरेखा घाट, तुरहा टोली, नया बाजार, कोइरपुरवा, गजाधरगंज, पीपी रोड इलाके में भी पॉजिटिव मिले हैं। जिनका उल्लेख सूची में है। सदर प्रखंड के अहिरौली में भी छह पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा नावानगर, चौगाई व ब्रह्मपुर प्रखंड में भी संक्रमित मिले हैं। प्रशासनिक आंकड़े के अनुसार 10 अगस्त को जिले में कुल सक्रिय रोगियों की संख्या 878 थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here