बंद पेंशन चालू कराने का मौका, जुड़वाए आधार कार्ड

0
1337

बक्सर खबर : जिन लोगों को पेंशन योजना के तहत मिलने वाला लाभ बाधित हो गया है। वे परेशान न हों। अपना आधार कार्ड नंबर आवेदन के साथ जमा करें। इसके लिए कहीं जाने की जरुरत भी नहीं है। सरकारी कर्मचारी गांव-गांव जाकर आपसे आवेदन लेंगे। जिनका आधार कार्ड नंबर नहीं है। उनका दर्ज होगा। अथवा किसी के आवेदन में कुछ त्रुटि है तो उसका निस्तारण होगा। साथ ही साथ आप अपने खाता नंबर का भी मिलान कर लें। इसके जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सख्त आदेश जारी किया है। यह अभियान 25 से 30 जुलाई तक चलेगा।

लोगों को परेशानी न हो। इसका ध्यान रखते हुए प्रचार-प्रसार के अलावा दरवाजे-दरवाजे प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को भेजने का निर्देश दिया गया है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार जिले में 41762 पेंशन धारी ऐसे हैं। जिनका आधार कार्ड ही खाते से लिंक नहीं हो पाया है। यह प्रशासनिक चुक है अथवा गोरख धंधा। इसकी शिनाख्त के लिए यह अभियान कुछ दिनों पहले भी चलाया गया था। अभियान पूरा होने के बाद यह पता चला इतने लोगों का आधार कार्ड नहीं है। ऐसे लोगों को दुबारा मौका प्रशासन ने दिया है।

यज्ञ का पोस्टर

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ सभी को मिल सके। इसके लिए सभी बीडीओ अपने स्तर से उन सभी कर्मियों को इस कार्य में लगाएंगे। ग्रामीण कार्य से जुड़े हैं। जैसे पंचायत सेवक, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कर्मी इन सभी से यह कार्य लिया जाना है। हालाकि पूर्व से जो आंकड़े संग्रहीत हैं। उनके अनुसार जिले में कुल पेंशन धारियों की संख्या 1 लाख 13 हजार 799 है। इनमें से महज 432 का ही खाता नहीं है। ऐसे में देखा जाए तो यह संख्या वास्तविक जान पड़ती है। इस लिए प्रशासनिक जिम्मेवारी है कि असहाय लोगों को पेंशन से वंचित न रखा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here