भाजपा के लोगों से मिले सांसद पुत्र हेमंत चौबे

0
2279

बक्सर खबर : भाजपा के पूर्व सांसद लालमुनी चौबे के पुत्र हेमंत चौबे ने शनिवार को जिला का दौरा किया। वे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मिठाई सिंह के रिश्तेदार के यहां मित्रलोक कालोनी गए थे। इसके अलावा भाजपा नेता माधव चन्द्र श्रीवास्तव के घर तथा पूर्व जिलाध्यक्ष स्व: भोला पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे। उनके साथ जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, मकरध्वज राय युवा मोर्चा तथा विकास पाठक महामंत्री सिमरी प्रखंड नजर आए।

बक्सर खबर से अपनी बात रखते हुए हेमंत चौबे ने बताया कि यह तीनों परिवार बक्सर भाजपा के मेरुदंड हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष भोला पांडेय जी का पिछले दिनों निधन हो गया था। मैं उनके परिजनों से मिलने आया था। इसके अलावा पार्टी के समर्पित युवा नेता माधव चन्द्र श्रीवास्तव की बड़ी बहन की श्रद्धांजलि सभा थी। यह सभी लोग हमारे सुख-दुख के साथी हैं। मैं इनसे मिलने आया था। मेरा कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। आगे भी मेरा यहां आना-जाना लगा रहेगा।

दुख की घडी में अपनों संग हेमंत चौबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here