मामा जी महाराज के आश्रम में 2 जून से शुरू होगी वाल्मीकि रामायण कथा

0
27

वृंदावन के राष्ट्रीय धर्माचार्य कान्हा जी महाराज करेंगे अमृत वर्षा, तैयारियां अंतिम चरण में                                    बक्सर खबर। नया बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में आगामी दो जून से भव्य श्री मद वाल्मीकि रामायण कथा का आयोजन होने जा रहा है। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 10 जून तक चलेगा। इस नौ दिवसीय कथा के मुख्य वक्ता वृंदावन के सुप्रसिद्ध पुराण मधुप राष्ट्रीय धर्माचार्य कान्हा जी महाराज होंगे। उनके श्रीमुख से प्रतिदिन शाम चार बजे से रात्रि आठ बजे तक अमृतमयी कथा की वर्षा होगी।

यह आयोजन श्री मामा जी महाराज के आश्रम परिसर में किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर आश्रम वासियों और स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। महंत राजाराम शरण दास जी के आदेशानुसार आश्रम से जुड़े सभी सेवादार और मामा जी महाराज के परिकरगण तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कार्यक्रम की निवेदिका कविता दीदी ने क्षेत्र के सभी भगवत प्रेमी जनों और श्रद्धालुओं से सादर अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पधारकर इस अलौकिक अवसर का लाभ उठाएं और पुण्य के भागी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here