गोला बाजार स्थित दुकान में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान

0
106

-लोगों ने कहा शार्ट सर्किट के कारण हुई घटना
बक्सर खबर। शहर के गोलाबाजार में स्थित जनरल स्टोर के व्यवसायी लालू केशरी की दुकान में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। घनी बस्ती और संकीर्ण गलियों में यहां अनेक दुकानें हैं। नजारा देख लोग सहम गए। फायर ब्रिगेड को मदद के लिए बुलाया गया। लेकिन, इस दौरान 20 लाख से अधिक का सामान जल गया। प्रशासनिक मदद पहुंचने में विलंब हुआ। इससे स्थानीय लोग काफी नाराज दिखे। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता ओम जी यादव की माने तो रात 9:30 बजे आगजनी की घटना हुई। वहां के लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है।

उसे पर काबू पाने में कई घंटे लगे। आग बुझाने के क्रम में बहुत सारा बर्बाद भी हो गया। जैसे लाखों रुपये मूल्य की गोल मिर्च कुछ जली कुछ भिग कर बर्बाद हो गई। नुकसान का वास्तविक अनुमान परिजन लगा रहे हैं। इस दुखद घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दौलत गुप्ता ने कहा। यह शहर का सबसे घनी आबादी वाला हिस्सा है। सामने ही पुराना थाना स्थित है। जिसमें फिलहाल महिला थाना भी चल रहा है। यहां हमेशा फायर ब्रिगेड की एक छोटी गाड़ी उपलब्ध होनी चाहिए। गर्मी का समय चल रहा है। बावजूद इसके प्रशासन की लापरवाही से व्यवसायी परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here