‌‌‌ मुंडन संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा

0
1250

-नहाने के दौरान हुई दुर्घटना, शव मिला पर नहीं बची जान
बक्सर खबर। शहर के रामरेखा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान युवक पानी में डूब गया। प्रशासन के सहयोग से उसका शव बरामद हुआ। परिजन उसे लेकर अस्पताल भी गए। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का नाम विकास कुमार (18 वर्ष) पुत्र प्रयागराज था।

नगर थाने की पुलिस के अनुसार यह परिवार आरा के मीराचक से यहां आया था। काशीनाथ प्रसाद के परिजन ऋषभ का मुंडन कराने यहां आए थे। यह बालक उनका ही रिश्तेदार था। वहां बहुत से लोग नहा रहे थे। विकास में भी पानी में उतरा। और न जाने कैसे गहरे गड्ढे में चला गया। उसे बचाने का असफल प्रयास कुछ लोगों ने किया। लेकिन, होनी अपना खेल कर गई। इस मामले में उसके रिश्तेदार विनोद के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here