‌‌‌सड़क के लिए ग्रामीणों ने मंत्री को घेरा

0
1008

-परिवहन मंत्री पहुंचे थे कजरियां
बक्सर खबर। राज्य के परिवहन मंत्री संतोष निराला को ग्रामीण युवाओं ने रविवार की शाम घेर लिया। वे राजपुर विधानसभा के कजरियां गांव पहुंचे थे। हांलाकि उनका यह दौरा निजी था। वे कांग्रेस के दिवंगत नेता के यहां ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। लेकिन, जब वे वहां से लौटने लगे तो गांव के युवकों ने उन्हें रोक लिया। सबने कहा आपने वादा किया था। खिरी मुख्य मार्ग से नहर के रास्ते कजरियां तक आने वाली सड़क बन जाएगी। पर ऐसा हुआ नहीं। मंत्री ने लोगों को समझाया।

इस गांव तक आने के लिए रामपुर वाली सड़क पहले ही बन चुकी है। उनकी इस दलील से युवा नराजा थे। उन्होंने कहा अगर हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो हम मतदान का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने बताया नहर मार्ग मुख्य पथ से जुड़ा है। बरसात में यह चलने लायक नहीं रह जाती। अगर लोग रामपुर के रास्ते राजपुर जाना चाहें तो उन्हें चौसा होकर जाना होगा। यह बहुत ही लंबा रास्ता है। मंत्री दो बार से इस क्षेत्र के विधायक हैं। लेकिन, वे समस्या का निदान नहीं कर पा रहे। हम आने वाले चुनाव में उनका विरोध करेंगे।
ग्रामीणों से घिरे संतोष निराला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here