चीन के खिलाफ सम्राट अशोक क्लब का प्रतिरोध मार्च

0
92

-कैंडल जला भारतीय जवानों को दी श्रद्धांजलि
बक्सर खबर। चीन के खिलाफ शनिवार की शाम राष्ट्र के नाम समर्पित सम्राट अशोक क्लब के बैनर तले प्रतिरोध मार्च निकाला गया। भगत सिंह पार्क से दीप जलाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जो पीपी रोड, माडल थाना, ज्योति चौक होते स्टेशन के कमलदह स्थित शहीद स्मारक पहुंचा। वहां कैडल जला इन लोगों ने भारतीय शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय शहीदों को नमन करते हुए भारतवर्ष की जय, अखंड भारत की क्या पहचान विजयी विश्व अशोक महान जैसे गगनभेदी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष पूर्णेन्दु मौर्य के ने कहा कि भारतीय सेना के जवान पूरी बहादुरी के साथ ईमानदारी पूर्वक लड़े।

लेकिन चीन की सेना गद्दारी से हमारे सैनिकों पर हमला कर दिया। हम सभी भारतीय चीन की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। सम्राट अशोक क्लब के पूर्व बिहार प्रभारी दयानंद मौर्य ने कहा कि हम भारतीय किसी से कम नहीं। परंतु यह भारत बुद्ध की धरती है। जिन्होंने पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया। हम आज भी उस रास्ते पर चलने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर बिहार पर्यवेक्षक तुलसी मौर्य, सुनील कुशवाहा, सर्वजीत मौर्य, मनीष मौर्य, मतिउर रहमान, पीयूष कुशवाहा, राकेश यादव, जीतू, महेश यादव, मोहित कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, आशुतोष मौर्य, कलिका मौर्य समेत अनेक लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here