शव दफनाने को लेकर गांव में तनाव

0
927

-मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को सुलझाया
बक्सर खबर। शव दफनाने को लेकर मंगलवार को तेतरहर गांव में विवाद खड़ा हो गया। मामला नावानगर थाने पहुंचा। सांप्रदायिक तनाव की डर से वहां की पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। तत्काल अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों को सूचना मिली। वहां से जिले की घंटी बजने लगी। दस बजते-बजते वहां कई पुलिस पदाधिकारी जा धमके। डुमरांव अनुमंडल के एसडीपीओ केके सिंह व एसडीओ हरेन्द्र राम भी पहुंचे। पता चला, महिला का जनाजा लेकर लोग पहुंचे थे।

उनका कहना था, पहले शौहर को यहीं दफना गया था। अब उसे भी वहीं जगह दी जाएगी। हालांकि पूर्व में भी वहां शव दफनाने को लेकर कहा-सुनी हुई थी। तब विवाद सलटा दिया गया था। आज एक बार फिर तनाव पैदा हो गया। लेकिन, लोगों को समझा कर किसी तरह शांत कराया गया। आज के दौर छोटी-छोटी बातों के लिए विवाद करना उचित नहीं है। सभी को एक दूसरे की भावना का ख्याल रखना चाहिए। ऐसे विवाद न पैदा हों। इसका हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here