रूबी की हत्या में चमनलाल गिरफ्तार

1
3261

बक्सर खबर। राजपुर थाना के रोइनीभान गांव में रविवार की रात रूबी की हत्या कर दी गई थी। सोमवार की सुबह परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। उसने फांसी लगा ली है। लेकिन, जब घटना स्थल पर मायके वाले पहुंचे। तो ससुराल वाले फरार हो गए। पूरा मामला हत्या की तरफ इशारा करने लगा। रुबी के पिता मानिकचंद ने इसकी प्राथमिकी सोमवार को ही दर्ज करा दी थी।

जिसमें रुबी के पति चमनलाल चौधरी पुत्र नेहरु लाल चौधरी समेत तीन-चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। उसके पति को राजपुर पुलिस ने आज मंगलवार को दबोच लिया। पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया वह प्रखंड मुख्यालय पर देखा गया। पुलिस उसे पहले से ही तलाश रही थी। मुख्य आरोपी होने के कारण उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। रुबी का मायका कैमूर जिला के रामगढ़ थाना अंतर्गत बड़ौरा गांव है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here