रविवार को होगा छात्र संघ चुनाव, कुल 87 उम्मीदवार मैदान में

0
373

बक्सर खबर : वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय के अधीन एमवी व डीके कालेज डुमरांव में रविवार को छात्र संघ चुनाव होगा। पूर्व घोषित तिथि के अनुरुप सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे के बीच मतदान होगा। शनिवार को चुनावी तैयारी के लिए दोनों कालेजों में बैठक हुई। चुनावी परामर्श के लिए सभी उम्मीदवारों को भी आमंत्रित किया था। जिससे उन्हें भी मतदान की प्रक्रिया अथवा छात्रों की पहचान से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई। इन अधिकारियों ने बताया सत्र व विषय को आधार बना बूथ बनाए गए हैं। दोनों कालेज में कुल 87 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसकी जानकारी निम्नवत है।

बक्सर में 57 उम्मीदवार
बक्सर : कालेज सूत्रों के अनुसार बक्सर में कुल 57 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 10, उपाध्यक्ष पद के लिए 8, सचिव के लिए 8, संयुक्त सचिव के लिए 7, कोषाध्यक्ष के लिए 8 एवं कालेज प्रतिनिधि पद के लिए 26 उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। यहां मतदान के लिए सात बूथ बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 8750 है।

हेरिटेज विज्ञापन

डुमरांव में हैं तीस प्रत्याशी
बक्सर : डीके कालेज डुमरांव में कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के 5, उपाध्यक्ष पद 3, सचिव पद 3, संयुक्त सचिव पद 3, कोषाध्यक्ष के लिए 4  तथा महाविद्यालय के प्रतिनिधि सदस्य सह कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 12 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।  यहां छात्रों के लिए 3 तथा छात्राओं के लिए 1 बूथ बनाया गया है। कुल मतदाताओं की संख्या 6882 है। चुनाव से जुड़ी जानकारी के लिए चुनाव अधिकारी सह प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक की। जिन्होंने बताया चुनाव पर्यवेक्षक संजय कुमार त्रिपाठी बनाए गए हैं। जो यहां मतदान के दौरान उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here