क्या राजद में शामिल होंगे पूर्व मंत्री अजीत चौधरी

0
1344

बक्सर खबर : पूर्व मंत्री अजीत चौधरी पुन: राजद में शामिल होंगे। इसकी चर्चा शनिवार को पूरे डुमरांव में सुनने को मिली। चर्चा करने वालों ने बताया। पुराना भोजपुर स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कई लोगों ने उन्हें राजद में जाने की सलाह दी। कुछ ने दूसरे पक्ष की तरफ जाने का इशारा भी किया। अर्थात चौधरी अभी से चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। जब कार्यकर्ताओं ने उनकी राय जाननी चाही तो चौधरी मजे हुए राजनेता की तरह साफ बचकर निकल गए। उन्होंने कहा मैं कार्यकर्ता की बदौलत नेता बना हूं। इस लिए यह फैसला भी आप लोगों पर ही छोड़ता हूं।

उनकी बात सुन लोग फिर उलझ गए। क्योंकि निर्णय तो आया ही नहीं। सभी ने तय किया 51 सदस्यों की कमेटी बने। जो विभिन्न गांव के लोग हों। सब मिलकर जो तय करेंगे। अजीत चौधरी उसी पार्टी की तरफ कूच करेंगे। लेकिन कुछ विश्वस्त सूत्रों ने कहा। अजीत चौाधरी पुन: राजद में शामिल होंगे। राजनीतिक कयास में कितनी सच्चाई है। यह जानने के लिए अजीत चौधरी से बक्सर खबर ने संपर्क साधा। उन्होंने कहा अभी हमने तय नहीं किया है। किस पार्टी में जाना है। जब कार्यकर्ता अपना निर्णय बताएंगे। उस वक्त तय किया जाएगा। किस पार्टी की तरफ हमें जाना है। तो क्या आप राजद में शामिल नहीं होंगे? यह प्रश्न सुन चौधरी ने कहा अभी तय नहीं हुआ है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here