बक्सर में लगेगी राजीव गांधी की प्रतिमा

0
459

जयंती पर जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
बक्सर खबर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती आज गुरुवार को मनायी गयी। कांग्रेस के जिला कार्यालय में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित था। पार्टी के सभी प्रमुख नेता वहां उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बक्सर के पूर्व विधायक व मंत्री रहे पंडित जगनरायण त्रिवेदी की जयंती भी मनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा। राजीव जी की प्रतिमा जल्द ही जिले में लगायी जाएगी। इसके लिए गंगा किनारे स्थित एक भुखंड में भूमि पूजन भी किया गया।

अध्यक्ष ने कहा पार्टी के स्थापना दिवस पर उनकी प्रतिमा स्थल का शिलान्यास होगा। सभी नेता पार्टी कार्यालय से उस स्थान पर गए। जहां राजीव वॉटिका (राजीव रत्न उद्यान) बनाई जानी है। वहां विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया। मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, कामेश्वर पांडेय, राहुल आनंद, साधना पांडेय, हारून खां, अजय तिवारी, करूणानिधि दुबे, चितरंजन प्रसाद, संजय यादव, शैलेश दुबे, अंशु तिवारी, अनुराग त्रिवेदी, मणिशंकर, दीपक यादव, अयज ओझा, निशांत कुमार, विनय ओझा, जमाल अंसारी, निरंजन चौहान समेत अनेक पार्टी नेता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here