‌‌‌ पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत

0
2086

-देर शाम हुई दुर्घटना, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
बक्सर खबर। बाजार से सामान खरीद दो लोग अपने गांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दोनों ने दम तोड़ दिया। यह दुर्घटना शनिवार की देर शाम आठ बजे इटाढ़ी पेट्रोल पंप के समीप हुई। मृतक दिनेश राम व उनका भतीजा राम विचर राम (24) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही इजरी गांव के निवासी थे।

सूचना के अनुसार शाम के वक्त दोनों गांव से इटाढ़ी बाजार आए थे। वहां से घर लौट रहे थे। इटाढ़ी पंप के पास छावनी है। ठीक उसके सामने यह दर्दनाक वाकया हुआ। सूचना परिजनों को मिली तो वे भी भागे-भागे मौके पर पहुंचे। उनका गांव भी पास में ही है। वहां से भी बड़ी संख्या में लोग दुर्घटना स्थल पहुंच गए। सूचना के अनुसार आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंच सड़क को जाम कर दिया है। स्थानीय पुलिस उन लोगों को समझाकर वहां से हटाने के प्रयास में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here