‌‌‌डुमरांव में हुई आक्सीजन बैंक की स्थापना, भाजपा पंचायती राज की पहल

0
273

-प्रदेश संयोजक ने कहा बिहार के हर जिले में होगी ऐसी व्यवस्था
बक्सर खबर। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आज रविवार को डुमरांव में आक्सीजन बैंक की स्थापना की गई। फिलहाल यहां आधा दर्जन आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। आगे इसे और बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर डुमरांव शहर के सामाजिक व राजनीतिक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित था। जिसका शुभारंभ डुमरांव के प्रमुख चिकित्सक बलेश्वर सिंह ने किया। इसकी जानकारी देते हुए प्रोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने बताया कि ऐसी व्यवस्था बिहार के प्रत्येक जिले में की जाएगी।

जिस किसी को आक्सीजन की आवश्यकता होगी। वह यहां से प्राप्त कर सकता है। क्या इसके लिए कुछ शुल्क भी तय है। यह पूछने पर उन्होंने कहा, व्यवस्था चलती रहे। इसके लिए वास्तविक मूल्य लिया जाएगा। मौके पर चुनमुन वर्मा, जिला मंत्री राजीव भगत, रेडक्रास के सचिव मोहन गुप्ता, प्रिंश, पियुष, आरएसएस के नगर कार्यवाह संजय तिवारी, राजीव सिंह, गौतम, निहार रंजन, सतीश राय, चंद्रकांत तिवारी, राकेश गौतम, राज कुमार, विजय कुमार, अंकित केशरी, मनीष आदि लोग उपस्थित रहे। सभी ने कहा मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं। हम सभी इस प्रयास को आगे और सहयोग प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here