भूमि विवाद में किसान की हत्या, दो लोग गिरफ्तार

0
1216

-एक अन्य घायल , मौके पर पहुंची पुलिस
बक्सर खबर। भूमि विवाद के कारण बगेन गोला थाना के धरौली गांव में जमकर विवाद हुआ। दो पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए। इस दौरान चली गोली में बड़क महतो (55) की मौत हो गई। सूचना के अनुसार दोनों पक्ष के लोग खेत पर पहुंचे थे। क्योंकि जुताई का यह अंतिम समय चल रहा है। दूसरे पक्ष के लोग ऐसा करने वालों को मना कर रहे थे।

विवाद बढ़ता गया और विरोधी पक्ष ने बड़क की हत्या कर दी। सूचना के अनुसार उनके परिवार का एक युवक घायल भी है। वारदात की जानकारी मिलते ही डुमरांव अनुमंडल के एसडीपीओ केके सिंह व ब्रह्मपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची । दो लोगों को वहां से गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में छापामारी जारी है। लेकिन, विवाद खड़ा करने वाले कई लोग इधर-उधर भाग निकले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here