नया भोजपुर थाने से कुछ दूरी पर व्यक्ति की हत्या

0
2098

-कुछ माह पहले जेल से आया था बाहर, सौतेल भाई पर शक
बक्सर खबर। नया भोजपुर में आज रविवार की शाम गोलीबारी की घटना हुई। गांव के बाहर गणेश उर्फ बुढ़ा यादव (38) महादेव मंदिर के पास पुल पर बैठा हुआ था। शाम होने को थी। वह इत्मीनान से था। तभी किसी ने उसके पर गोली चला दी। सूचना के अनुसार उसे दो गोलियां लगी। जिसमें एक सर के पास लगी। मौके पर ही वह लुढ़क गया। घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही नया भोजपुर ओपी है। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सबने देखा उसकी सांसे चल रहीं है।

घायल को डुमरांव अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर हुआ। लेकिन, वहां पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में पूछने पर पुलिस ने बताया घटना के पीछे संपति का विवाद हो सकता है। इसके सौतले भाई के साथ ही अनबन थी। पिछले वर्ष सितंबर माह में बुढ़ा पर भी गोली चलाने का आरोप लगा। तब उसका भाई मुन्ना यादव घायल हुआ। उसे कंधे के पास गोली लगी थी। जल्द ही वह स्वस्थ हो गया। उस आरोप में बुढ़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन, कुछ माह पहले ही इस जमानत पर बाहर आया था। आज उसके साथ ऐसा हो गया।

‌‌अस्पताल में मौजूद परिजनों ने पूछताछ करती पुलिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here