भूमि विवाद में मारपीट, चार नामजद, एक गिरफ्तार

1
2157

बक्सर खबर। ब्रह्मपुर में भूमि विवाद के कारण बुधवार को मारपीट की घटना हुई। आधा दर्जन से अधिक लोग जमीन कब्जा करने की नियत से नरेन्द्र पांडेय की जमीन पर जा धमके। सूचना मिलते ही उनके पुत्र संजय वहां पहुंचे। जाते ही उनका विवाद मौजूद लोगों से हो गया। वे संख्या में ज्यादा थे। संजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका सर फट गया और एक हाथ की कलाई भी फ्रैक्चर कर गई।

इसकी सूचना उन्होंने ब्रह्मपुर थाने को दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्राथमिकी जर्द कर ली। जिसमें मुन्ना यादव, राधेश्याम यादव, संतोष यादव को नामजद किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुन्ना यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल संतोष पांडेय का उपचार रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। सभी आरोपी ब्रह्मपुर के रहने वाले हैं।

1 COMMENT

  1. dear sir
    aapko kabhi fursat mile to
    berojgari par bhi bat kar
    liya kijiye.
    hamare buxar jila ke young se bhi
    bat kar liya kijiye berojgari ko lekar…..???

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here