अंधाधुंध फायरिंग कर लूट लिए ट्रैक्टर के पार्टस

0
863

बक्सर खबर: अंधाधुंध फायारिंग करते हुए चोरों द्वारा ट्रैक्टर के कीमती उपकरण लूट लिए गए। मामला नैनिजोर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में शनिवार देर रात का है। सूत्रों से मिलर जानकारी के अनुसार भुनेश्वर तिवारी की ट्रैक्टर उनके दरवाजे पर खडा था। रात में जब सभी लोग खा- पीकर सो गए। उसी दौरान चोर घने कोहरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर का उपकरण खोल रहे थे। इसी बीच घर के सदस्य की नींद खुल गई। चोरों की आहट पा उसने हल्ला मचाना शुरू किया।

हल्ला सुनकर चोरों ने छह राउंड फायरिंग करते हुए ट्रैक्टर से बैट्री व अन्य महंगे उपकरण ले भागे। गोली की आवाज सून आसपास के लोग जग गए। चोरों का पीछा किया तो उन्होंने ने दहशत फैलाने के लिए दर्जनों राउंड फायरिंग की और भ्‍ज्ञागने में सफल रहे। ब्रम्हपुर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने पूछने पर कहा कि मामला आपसी विवाद का है। पहले भी दो पक्षों में मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस इस मामले को जांच कर रही है। सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here