राजपुर गोलीबारी मामले में सत्रह नामजद, जिप अध्यक्ष के परिजन फरार

0
1486

बक्सर खबर : राजपुर थाना के अकबरपुर गांव में हुई गोलीबारी की घटना ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। घायल विद्यासागर यादव उर्फ विधायक ने कुल सत्रह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष के पति मनोज यादव व देवर संतोष यादव का नाम शामिल है। इन दोनों युवकों की मां ही अकबरपुर पंचायत की मुखिया भी हैं। इस वजह से मामला राजनीति रुप अख्तियार करता जा रहा है। पुलिस बुधवार से ही संतोष व मनोज की तलाश में लगी है। वे सभी अपने गांव अहियापुर से फरार हैं।

पूछने पर थानाध्यक्ष ने किसी अभियुक्त का नाम नहीं बताया। यह जरुर स्वीकार किया कि मनोज व संतोष का नाम इसमें शामिल है। वहीं विधायक का तर्क है कि अदावत पूर्व से चली आ रही थी। मेरे उपर हमला होगा। इसकी सूचना मैंने पुलिस को दी थी। बावजूद इसके पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाए। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है जिप अध्यक्ष का परिवार पुलिस के एक वरीय अधिकारी से सीधे जुड़ा है। इस वजह से उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई। अब वे सभी फरार हैं। ऐसे में उनका गिरफ्तार होना भी हास्यास्पद है। इस बीच वे न्यायालय में समर्पण कर सकते हैं। अगर राजपुर पुलिस ने ज्यादा सख्ती दिखाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here