दिवाली का उत्सव चरम पर, पटाखों के शोर से गूंज रहा जिला

0
321

बक्सर खबर : भारत वर्ष का महान पर्व दिवाली संपूर्ण जिले में मनाया जा रहा है। शांति, उन्नति, लक्ष्मी पूजन एवं विजय उत्सव के रुप में इसे पूरा विश्व जानता है। भगवान राम जब लंका विजय कर वापस लौटे थे। उसके बाद से यह उत्सव मनाया जाता है। सभी लोग अपने घर में दीप जलाकर दीपावली मनाते हैं। पूरे जिले से इसकी सूचना मिल रही है। जगह-जगह युवाओं की टोली समूह बनाकर आतिशबाजी में शामिल हैं। घरों में दीप जल रहे हैं।

मिठाइयां भी बंट रहीं हैं। त्योहार का उत्साह अपने जिले में देखने लायक है। पूरे जिले से अमन व शांति की खबर है। एक दो छोटी घटनाओं को छोड हर जगह शांति है। इटाढ़ी में चाकू चलने एवं शराब का सेवन करने वाले कुछ लोगों को जेल भेजा गया है। फिलहाल जिले का यही हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here