‌‌‌पानी टंकी के पास गली में युवती की मौत

0
5983

-मकान मालिक ने कहा किराए पर थी युवती
बक्सर खबर। बीबी हाई स्कूल पानी टंकी के पास किराए में मकान में रहने वाले युवती की मौत हो गई है। मौके पर जांच को पहुंची पुलिस ने उसके कागजात को चेक किया तो पता चला कि उसका नाम अंजली कुमारी पुत्री कलदीप तिवारी है। उम्र 20 वर्ष के लगभग है। जिसके यहां किराए पर थी। मकान मालिक ने उसे घर खाली करने के लिए कहा था। क्योंकि वह देखने में बहुत कमजोर लग रही थी। उनको शक था उसे कोई बीमारी हो सकती है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह लगभग डेढ़ वर्ष से यहां थी। अनीष तिवारी नाम के युवक ने उसे यहां रखा था। दोनों ने खुद को भाई-बहन बताया था। पुलिस के कहने पर उसने दोनों के आधार कार्ड की छाया प्रति दिखाई।

जिसे देखने पर पता चला कि उनके पिता का नाम कुलदीप तिवारी लिखा है। पता भी एक है। गांव का नाम स्पष्ट नहीं था। लेकिन, पता के स्थान पर कर्णपुर, पोस्ट दुर्गावती, करनपुरा, कैमूर लिखा हुआ है। उनके द्वारा दिए गए नंबर पर फोन लगाया गया। लेकिन, संपर्क नहीं हो पाया। पूछताछ में यह भी पता चला कि युवती आज अपना कमरा बदल रही थी। पास के ही एक दूसरे मकान में उसने जगह ली थी। जहां एक-एक कर अपना सामान पहुंचा रही थी। संभवत: इसी दौरान उसकी गिरने से मौत हो गई है। लेकिन, इस अवस्था में उसे घर से निकालकर मकान मालिक ने जो कृत्य किया हैं। वह स्वयं में अपराध सा प्रतीत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here