बाढ़ से निपटने के लिए कितना तैयार है जिला : डीएम की समीक्षा

0
1791

बक्सर खबर : बिहार का बहुत बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। अपने जिले में अगर ऐसी स्थिति आती है। तो यहां का प्रशासन क्या करेगा। उसकी क्या तैयारी है। यह जानने के लिए नए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक बुलाई। सभी अधिकारियों ने मौजूदा तैयारियों से अवगत कराया। यहां क्या-क्या संसाधन उपलब्ध है।

नावों की क्या उपलब्धता है। कितनी निजी नावें रजिस्टर्ड हैं। तैयारी बैठक में जिले के सभी संबंधित विभाग और पुलिस कप्तान राकेश कुमार उपस्थित थे। बातों के क्रम में कोइलवर तटबंध की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कहीं भी बांध कमजोर नहीं है। गंगा का जलस्तर जिले की सीमा में अभी काफी नीचे है। इस लिए अभी बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। बावजूद इसके डीएम ने सभी विभागों को हर संभावित जरुरत के लिए तैनात रहने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here