मचा कोहरामः युवक की गला रेत निर्मम हत्या

0
5892

बक्सर खबरः युवक की गला रेत हत्या कर दी गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बउ़का नुआंव पोखरा के पास हुई है। मुत युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नई बजार मठिया मुहल्ले निवासी बागुर उर्फ बब्लू यादव(22) पिता राज कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक के पिता राज कुमार अनुसार बल्लू घर से कल शाम को निकला था। परन्तु रात में घर नही आया उसका मोबाइल भी बंद था। हमलोग सोच रहे थे कि कहीं दोस्तों के साथ गया होगा।

परन्तु सुबह 6ः00 बजे फोन आया कि उसकी बड़का नुआंव पोखरा के पास बल्लू का शव पड़ा है। जब हमलोग पहुचें तो पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। घटना के पिछले मंगल राम, मो. सेानू, पिंकी कुमार जो नई बजार का है। उससे इसका अदावत था। अशंका है कि उनलोगों ने ही मिल कर हत्या कर दी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन कुछ लोगों का नाम बता रहे है। परन्तु अभी लिख कर नही दिये है। पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही और कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here