डीएम की मौत पर शोक की लहर, चारो स्तंभ ने जताया दुख

0
3945

बक्सर खबर : जिलाधिकारी मुकेश पांडेय की असामयिक मौत से पूरा जिला मर्माहत है। पिछले एक सप्ताह के दौरान जिससे भी उनकी फोन पर बात हुई अथवा जो उनसे मिला। सभी ने उनकी प्रशंसा की। इतने मिलनसार व हसमुख जिलाधिकारी का ऐसा अंत सबको हैरान कर गया। उनकी मौत पर जिला प्रशासन, न्याय पालिक, राजनीतिक दल और मीडिया के लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक व्यक्त किया। समाहरणलय परिसर में लगा राष्ट्रीय ध्वज उनके सम्मान में झुका दिया गया।

सुबह दस बजे समाहरणालय में प्रभारी जिलाधिकारी मोबीन अली अंसारी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन हुआ। जिसमें एसपी राकेश कुमार भी शामिल हुए। सभी कर्मचारी और अधिकारी ने मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।  वहीं दूसरी तरफ बक्सर पत्रकार संघ द्वारा भी बक्सर होटल परिसर में शाम सात बजे शोक व्यक्त किया गया। जिसमें संघ के संरक्षक बबलू उपाध्याय, अविनाश उपाध्याय, रवि मिश्रा सचिव, संजय उपाध्याय, सुमंत सिंह, प्रहलाद आदि ने हिस्सा लिया।

शोक व्यक्त करते बक्सर पत्रकार संघ के सदस्य

न्याय पालिका में भी जिलाधिकारी की मौत पर शोक व्यक्त किया गया। इन सभी कार्यालयों में शुक्रवार को कामकाज नहीं हो पाया। दूसरी तरफ राजनीतिक लोगों में सदर विधायक संजय तिवारी ने फोन कर घटना पर गहरा दुख प्रकट किया। कांग्रेस के टीएन चौबे, ललन मिश्रा, राकेश तिवारी, राहुल चौबे, शशिकांत उपाध्याय आदि ने कहा कि परमात्मा दुख की घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे।

शोक में शामिल समाहरणालय के कर्मचारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here