अनियंत्रित बस ने दो को रौंदा , मौत , सडक जाम

0
3312

बक्सर खबरः अनियंत्रित बस राहगीर को रौंदा एक की मौत हो गई जबकि दुसरा घायल है। घटना शुक्रवार शाम 7ः40 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र चैसा-कोचस मार्ग की है। जहां एक अनियंत्रित बस ने पहले चैसा कैनाल पंप के पास राहगीर को टक्कर मारी। जिसमें बिहारी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। यह देखते हुए लोगों बस का पीछा किया। यह देखते हुए चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। हादीपुर के पास प्रसिद्ध यादव को टक्कर मार दी।

जिसमें उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। प्रत्यक्षदर्शीयों कि मानें तो बस में लाइट नही थी। चालक अंधेरे में तेज गति से वाहन चला रहा था। जिसमें यह दुर्घटना हुई। वहीं उग्र लोगों ने घटना के चैसा-कोचस मार्ग जाम कर दिये है। चालक के गिरफ्तारी व मृतक के मुआवजे की मांग पर अड़े है। वहीं घायल बिहारी को लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसकी पुष्टी प्रभारी थानाध्यक्ष रविकांत ने की।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here