चौगाई में उग्र छात्रों ने फूंका प्राचार्य का पुतला

0
802

बक्सर खबरः चौगाई में दुसरे दिन भी छात्रों ने जमकर बवाल काटा। प्राचार्य व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं पुतला दहन किया। मामला इण्टर उच्च स्तरीय विद्यालय चैगाईं में दसवीं का है। जहां छात्रों का प्राचार्य पर आरोप है कि साइकिल व पोषाक राशि वितरण के लिए दो सौ रूपये मांग रहे हैं। नहीं देने पर 75 फिसदी से अटेडेन्स कम करने की धौंस दे रहे है। जिसकों लेकर आजतक अनुदान रूका हुआ है। ज्ञात हो कि मंगलवार को यहां इसी स्कूल की छात्राओं ने दिन भर बवाल काटा था। जिसके बाद ग्रामीणों व शिक्षकों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ था।

छात्र रीतेश यादव, अरविंद कुमार, अवनिष कुमार, संजय कुमार, संजय प्रसाद, रवि कुमार,अखिलेश कुमार, दीपू कुमार, अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, विशाल सिंह का यह भी आरोप है कि शिक्षक विद्यालय में 12 बजे लेट नही 2:30 बजे भेंट  नहीं के तर्ज पर आते है। गप्पे मारते है और चले जाते है। अगर शिक्षा के स्तर में सुधार नही हुआ, अवैध वसूली बंद नहीं हुई, शिक्षकों की मनमानी एवं एक सप्ताह के अंदर पोषाक व साइकिल राशि का वितरण नहीं हुआ तो बगेन-कोरानसराय मार्ग में चक्का जाम करेगें। प्राचार्य संतोष ओझा ने बताया कि 228 छात्र-छात्राएं है। जिसमें 199 के खातों पैसा पहुंच चुका है। जिनके खातों में गड़बड़ी है उनमें नहीं जा सका है। उसे पुनः सुधार कर भेजा जा रहा है। मेरे आने के बाद शैक्षिणीक महौल सुधरा है। जिससे मुझे बदनाम करने की कोशिश है।

चौगाई में छात्राओं ने काटा बवाल, प्राचार्य ने कहा कर देगें एफआइआर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here