करंट लगने से व्यवसायी संघ के अध्यक्ष समेत दो की मौत

0
4016

बक्सर खबर : बिजली के करंट लगाने से दो लोगों की मौत मंगलवार को हो गई। एक जगह गांव से बाहर खेलता छात्र टूट कर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। यह घटना डुमरांव थाना के अटांव गांव की है। दुर्घटना मंगलवार को अपराह्न पांच बजे के लगभग हुई। पन्द्रह वर्षीय छात्र मदन पासवान गांव से बाहर खेल रहा था। तभी यह हादसा हुआ। पूरे गांव में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों के अनुसार मदन मध्य विद्यालय में आठवीं का छात्र था। उसके पिता नागेश्वर पासवान की पहले ही मौत हो चुकी है।

दूसरी घटना राजपुर थाना के राजपुर गांव में हुई। इसी गांव के निवासी रवि प्रताप सिंह (35), पिता रामाकांत सिंह की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार व्यवसायी संघ के अध्यक्ष थे। वे बाइक पर सवार हो एक अन्य व्यक्ति कपिलदेव राम के साथ भलुहां गांव जा रहे थे। इन दोनों ने एक लोहे का पाइप पकड़ रखा था। जिसका वेल्डींग करा वे वापस राजपुर आ रहे थे। तभी सड़क किनारे बिजली के तार से जा सटा। मौके पर रवि की मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति कपिलदेव राम की स्थिति भी नाजुक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here