सोहनी पट्टी तालाब से किशोर का शव बरामद, हत्या की आशंका

1
4488

बक्सर खबर : नगर के सोहनी पट्टी स्थित सरोवर से बारह वर्षीय किशोर भरत का शव बरामद किया गया है। बुधवार की सुबह जब तालाब किनारे स्थित घरों के लोगों ने उसका शव पानी में देखा। पूरे इलाके में सनसनी फैल कई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आस-पास के लोग भी जमा हो गए। भीड़ में से किसी ने पहचाना यह तो भरत गुप्ता है। ओम प्रकाश गुप्ता का पुत्र। उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर दो बजे के बाद से ही लापता था। पांचवीं कक्षा का यह छात्र कहां चला गया।

इस चिंता में परेशान परिवार वाले पूरे मुहल्ले में उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन बुधवार की सुबह शव देख उनकी सब्र का बांध टूट गया। पूरा परिवार दहाड़ मार रोने लगा। क्या वह गौरी शंकर मंदिर विद्यालय में पढ़ता है। कहीं इसी दौरान तो घटना नहीं हुई। पूछने पर पता चला वह निजी विद्यालय का छात्र है। कुछ लोगों ने यह शक भी जताया। इसके साथ अनहोनी हुई है। क्योंकि अगर पुरी रात इसका शव तालाब में रहा तो फिर पानी पीने के कारण वह फूला क्यों नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं उसका शव यहां लाकर फेंका गया हो। इस तरह की चर्चा मुहल्ले में आम है। भरत अपने पिता के तीन पुत्रों और एक बहन में सबसे छोटा था।

1 COMMENT

  1. बेहद दुख: भरी घटना इनसानियत नाम की चिज मिट गई
    नगर थाना से यही निवेदन है की ज्लद से ज्लद सजा दी जाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here