धर-पकड़ शुरू, नाबालिग बच्चे न चलाए आटो

0
2804

बक्सर खबर : श्रम विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर में विशेष धर-पकड़ अभियान चलाया। ई रिक्शा तथा आटो रिक्शा चलाते कुल छह किशोरों को पकड़ा गया। जो अव्यस्क थे। इनमें क्रमश: विकास कुमार, विशाल कुमार, अरविंद जायसवाल, रंजीत कुमार, राजेश कुमार व आनन्द कुमार शामिल हैं। इन सभी ने अपना हाल मोकाम बक्सर बताया है। नाबालिग होने की स्थिति में इन सभी को श्रम विभाग के धावा दल एक ने दबोचा।

इन्हें चाइल्ड लाइन एक के माध्यम से बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उसकी सदस्या प्रतिमा सिंह ने सभी को बाल कल्याण समिति के अधीन रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर श्रम अधीक्षक जगतानन्द दुबे, कमलेश प्रसाद मिश्र श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, संतोष कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। बाल कल्याण समिति के संचालक संतोष भारती ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी जोखिम भरे काम में नहीं लगाया जाए। अन्यथा दोषी पाए जाने वाले के विरूद्ध कानून सम्मत कार्रवाई भी हो सकती है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here