युवा जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करेगा भाजयुमो

0
258
बक्सर खबर : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निक्कू तिवारी ने की। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय प्रभारी सुधीर सिंह उर्फ मंटू जी तथा बक्सर विधानसभा प्रभारी मनीष प्रभात सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री गण उपस्थित रहे।  भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। उन्हों ने कहा युवाओं का सम्मान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा किया जाएगा। 28 जनवरी 2018 को बापू सभागार गांधी मैदान पटना में यह कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

क्षेत्रीय प्रभारी मन्टू ने कहा कि कर्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन 18 जनवरी 2018 को बक्सर आएंगे। जिला के सभी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा ने तय किया है। पूरे बिहार के युवा जनप्रतिनिधियों सम्मानित किया जाएगा। जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति, सरपंच, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत सभी को पटना में आमंत्रित करना है।

हेरिटेज विज्ञापन
इसकी जानकारी युवा मोर्चा के प्रवक्ता युसूफ अख्तर ने बक्सर खबर को दी। बैठक में अविनाश, राजू , कमलेश त्रिपाठी, प्रियरंजन, मनीष प्रभात, मिथुन दुबे, चंद्र प्रकाश, अजय, निर्भय राय, रूपेश, राजू, सुशील, आदित्य, राहुल, सोनू त्रिवेदी, अविनाश केशरी,  इंद्रजीत पांडे, सत्येंद्र पांडे, नन्हे चौबे, जुम्मन चौबे, मनोज, भोला, प्रीतम पांडे, शिव शंभू पांडे, नारायण, कमलाकांत, सूरज, अनू, पप्पू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here