घर में घुसे युवक पर महिला ने फेका खौलता तेल

0
1548

झुलसे युवक के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपी हिरासत में
बक्सर खबर। बीती रात युवक दूसरे के घर पहुंच गया था। जहां उसके उपर किसी ने खौलता तेल फेंक दिया। बुरी तरह से झुलसे युवक को अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना के अनुसार घायल युवक तारकेश्वर कुमार (32) पिता दूधनाथ की हालत गंभीर है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के कोनौली गांव की है। घायल के पिता दूधनाथ की शिकायत पर ऐसा करने वाली एक महिला है। उन्होंने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके पति नारदमुनी शर्मा और मंजू देवी को थाने बुलाया है। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोप मंजू पर लगा है। उसी ने तेल फेंका है। उसे हिरासत में ले लिया गया। वहीं अन्य सूत्रों का कहना है। तारकेश्वर का स्वभाव कुछ लगत है। पहले भी एक बार उसके घर में यह गया था। तब विवाद सलटा लिया गया था। उसकी पत्नी के पूर्व में निधन हो गया था। उसकी हत्या का आरोप भी इसी के उपर लगा था। कुछ दिनों तक जेल में भी रहा। वहीं घायल का कहना है। हमारा उस परिवार के साथ पुराना विवाद है। रंजिश के कारण मेरे उपर उसने तेल फेका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here