‌बारिश के कारण गिरी दीवार, दबने से वृद्ध की मौत

0
326

-गुरुवार की सुबह पांच बजे हुआ हादसा
बक्सर खबर। बारिश के कारण पुराना घर गिर गया। जिसकी जद में आने से वृद्ध देवराज यादव (80) की मौत हो गई। यह हादसा डुमरांव नगर के तिवारी टोला हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार की सुबह पांच बजे के लगभग ऐसा हुआ। डुमरांव नगर के पश्चिमि तिवारी टोला में स्थित अपने घर में वृद्ध व्यक्ति अकेले थे।

उनकी कोई संतान नहीं है। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। जब आस-पास के लोगों एवं घर गिरने की आवाज सूनी तो वहां भागे-भागे पहुंचे। लेकिन, उनकी जीवन लीला समाप्त हो चुकी थी। मलबे से शव को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों एवं परिवार के अन्य दूसरे सदस्यों ने मिलकर उनका दाहसंस्कार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here