‌‌‌112 पॉजिटिव मिले, कुल संख्या 2150

0
1746

-पचास से अधिक मरीज हो रहे हैं स्वस्थ्य
बक्सर खबर। आज गुरुवार को जिले में कुल 112 कोविड के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले का कुल आंकड़ा 2150 पहुंच गया है। जिला प्रशासन के की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 1270 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 880 लोग अभी भी सक्रिय रोगी हैं। उन सभी को आवश्यक दवाएं और जरुरती संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जो लोग होम आइसोलेट हैं। उन्हें आवश्यक दवाओं का पैकेट दिया जा रहा है।

प्रशासनिक आंकड़े के अनुसार प्रतिदिन तीन हजार लोगों की जांच हो रही है। अभी तक जिले में 43790 लोगों की जांच हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान कुल 54 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज की रिपोर्ट में सोनवर्षा, सिमरी के राजापुर, डुमरांव के लाखन डिहरा, राजपुर, चौसा आदि गांवों में संक्रमित मिले हैं। हालांकि पिछले दो दिनों से यह आंकड़ा 80 से नीचे था। इसमें एक बार फिर उछाल देखा जा रहा है।

इसमें दो सूचियां शामिल हैं, जिन पर पहचान के लिए एक और दो लिखा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here